कोमाखान : खड़ी फसल में गांव के ब्यक्तियों के द्वारा आग लगा द... - CG Sandesh

कोमाखान : खड़ी फसल में गांव के ब्यक्तियों के द्वारा आग लगा देने पर मामला दर्ज.

कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम अमेरा में कृषि भूमि पर पका धान खड़ी फसल में गांव के ब्यक्तियों के द्वारा आग लगा देने पर मामला दर्ज किया गया है.

सुनील बंजारा ने पुलिस को बताया कि  30 नवम्बर 2020 को आरोपी रिखीराम सेन, राजेन्द्र सेन, उत्तम सेन द्वारा अपने खेत के धान कटाई पश्चात खेत में रखे हुए पैरा को लापरवाही पूर्वक जला रहे थे. जिसका आग धीरे-धीरे फैलता हुआ प्रेम सिंग बंजारा के खेत में लगे धान फसल में पहुंच गया जिससे प्रेम सिंग बंजारा के लगभग 2 एकड़ में लगी धान फसल जलकर नष्ट हो गया. जिसपर पुलिस ने आरोपी रिखीराम सेन, राजेन्द्र सेन, उत्तम सेन पर अपराध धारा 435 भादवि. का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें