सरायपाली : ग्राम छिबर्रा व अमरकोट से महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

सरायपाली : ग्राम छिबर्रा व अमरकोट से महुआ शराब जप्त.

सरायपाली पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम सुकड़ा पलसापाली तरफ से एक व्यक्ति को भारी मात्रा में महुआ शराब ले जाते हुये पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान ग्राम सुकड़ा / पलसापाली तरफ से एक व्यक्ति तेज रफ्तार से मो0सा0 में आ रहा था. जिसे देखकर रोका गया जो पिछे सफेद रंग की जरीकेन डिब्बा में डीजल जैसा पदार्थ रखा था. और पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया.


जिसे पुलिस ने रोककर पकड़ा तथा उसके पास से 20 ली. वाली सफेद रंग की प्लास्टिक जरीकेन डिब्बा में 20 ली. भरी हुई महुआ शराब किमती 2000रू., मो.सा. 13,000 रू. कुल 15000 रूपये को जप्त कर आरोपी विजय सिदार उर्फ नरेश पिता आशाराम 37 वर्ष ग्राम रूड़ा थाना सिंघोड़ा पर अपराध धारा 34(2) आब. एक्ट के तहत कार्यवाही किया.

तथा ग्राम अमरकोट बस्ती मेन रोड पर पुलिस को एक व्यक्ति प्लास्टिक जरीकेन लेकर खडा मिला जिसे संदेह के आधार पर पूछताछ करने पर अपना नाम प्रेमनारायण डड़सेना पिता तुलाराम डड़सेना उम्र 30 वर्ष ग्राम रिसेकेला थाना बताया. जिसके कब्जे से पुलिस ने एक सफेद रंग के 5 लीटर वाले प्लास्टिक जरीकेन में करीबन 3.5 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब भरा हुआ कीमती लगभग 350 रूपये को जप्त कर आरोपी पर अपराध धारा 34(1) के तहत कार्यवाही किया.


अन्य सम्बंधित खबरें