कनकबीरा चौकी प्रभारी एम.डी. जायसवाल द्वारा बड़ी कार्यवाही.. ब... - CG Sandesh

कनकबीरा चौकी प्रभारी एम.डी. जायसवाल द्वारा बड़ी कार्यवाही.. बीच रास्ते लोहे के कट्टे लेकर धमकाने वाले आदतन अपराधी को किया गिरफ़्तार...

जबसे कनकबीरा में चौकी प्रभारी के रूप में नए थाना-प्रभारी एम. डी. जायसवाल की नियुक्ति हुवी है अपराधियों का हालत पस्त होने लगा है। अपराधी चाहे आदतन बदमाश हों या रसूखदार श्री जायसवाल के पैनी निगाह से नही बच पा रहा है, जिससे आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और सम्मान में बढोत्तरी हुवी है।

ताजातरीन मामला आज की हैं जहां सारंगढ के पुलिस चौकी कनकबीरा प्रभारी जायसवाल द्वारा आज दिनांक 08.12.2020 के शाम मुखबिर सूचना मिली कि विंध्यवासिनी मंदिर, कनकबीरा केपास  हरिराम उर्फ बरातू बरिहा को एक लोहे के लोहे के कटारी के साथ पकड़ा गया है। आरोपी लोहे के कट्टे से मार्ग में आने-जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा था. 

चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक एम.डी. जायसवाल को सूचना मिलते ही हमराह स्टाफ के साथ मौके पर जाकर आरोपी
हरिराम उर्फ बरातू बरिहा पिता कन्हैया बरिहा उम्र 36 वर्ष निवासी कनकबीरा को हिरासत में लेकर चौकी लाये जिसके विरूद्ध धारा 25 आर्स एक्ट की कार्यवाही कर आरोपी को रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी पर पूर्व में भी पुलिस चौकी कनकबीरा द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।


अन्य सम्बंधित खबरें