बसना : सास, ससूर व पति के द्वारा मारपीट कर मानसिक रूप से प्र... - CG Sandesh

बसना : सास, ससूर व पति के द्वारा मारपीट कर मानसिक रूप से प्रताडित करने से महिला ने पीया जहर, मौत

मामला बसना थाना अंतर्गत ग्राम पिरदा का जहाँ एक महिला ने सास, ससूर व पति के द्वारा मारपीट कर मानसिक रूप से अत्यधिक प्रताडित करने पर जहर पी लिया जिसकी ईलाज के दौरान मौत हो गयी. जिसपर बसना पुलिस ने आरोपी पति, सास और ससुर पर मामला दर्ज कर मामले की जाँच कर रही है.

मिली जानकारी के अनुसार मृतिका मीना पटेल पिता खीरसाय पटेल ग्राम कुम्हारी पोस्ट सिंघनपुर का विवाह वर्ष 2014  में ग्राम पिरदा निवासी नरेश पटेल के साथ हुआ था. मृतिका विवाह कर अपनी क्षमतानुसार उपहार भेंट लायी थी. तथा विवाह पश्चात मीना पटेल एक वर्ष तक ठीक से अपने ससूराल ग्राम पिरदा में रही.

लेकिन उसके बाद मृतिका की सास, ससूर व  पति नरेश के द्वारा नेहा उर्फ मीना को दहेज में कम सामान अच्छा सामान नही लाई हो कहकर प्रताड़ित करने लगे और मायके की जमीन जायदाद में बंटवारा लाने के लिए बोलने लगे.

यह बात मीना ने अपने पिता को बताई, जिसके बाद उसके पिता एक दो बार जाकर समझाईश देकर वहां उसकी पुत्री को रहने के लिए संतावना देकर आये. लेकिन इसके कुछ दिन बाद फिर मीना के साथ अत्यधिक मारपीट किया गया तो उसके पिता अपनी पुत्री को अपने साथ अपने घर उसके जान के सुरक्षा के लिए ले आया जिससे उसकी पुत्री दो माह तक अपने पिता के यहां रही.

इसी बीच एक दिन मृतिका मीना का पति नरेश पटेल उसके घर कुम्हारी आया और उसे कुर्सी मे बैठा हुआ देखकर आते ही उसे दो तीन थप्पड़ मार दिया और चला गया. जिसका शिकायत मीना के पिता ने आरक्षित केन्द्र बसना में किया.

जब रिपोर्ट किया गया तो कुछ कार्यवाही होने से पुलिस उसके मृतिका मीना के घर गयी, जिससे उसके दामाद के गांव वालों के साथ उसका परिवार उसके घर आकर समझौता किये और समझौता के बाद उनके गांववालों व रिश्तेदारों के कहने से मृतिका नेहा उर्फ मीना पटेल की सहमति से उसे उसके घर ससूराल में छोडा गया.

इसके बाद 3 अगस्त 2020 में राखी बांधने के लिए उसी दिन मीना उसके घर आई थी और मीना के पति ने राखी बांधकर एक दो दिन बाद पहुंचा देना बोलकर वहां से उसी दिन चला गया.

नेहा उर्फ मीना पटेल दो दिन अपने पिता के यहाँ रहने के बाद 5 अगस्त 2020 के शाम उसके ससूराल ग्राम पिरदा में अपने भाई मोधप्रसाद पटेल के साथ पहुंची.

मृतिका के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री नेहा उर्फ मीना की एक पुत्री दीक्षा पटेल है. उसकी लड़की मीना अपनी लड़की दीक्षा पटेल को देखकर वह अपने ससूराल में रहने का पूरा प्रयास कर रही थी. किन्तु उसके सास ससूर पति के द्वारा आये दिन उसके साथ मारपीट अपने मायके से बंटवारा लाने का दबाव बना रहे थे.

मृतिका के पिता ने बताया कि इस अत्याचार के कारण उसकी बेटी का स्वर्गवास हो गया है. 7 अगस्त 2020 को दोपहर 11.00 बजे के आसपास उसे उसकी बेटी नेहा के ससूराल से उसके रिश्तेदार के द्वारा फोन कर बताया गया कि उसकी बेटी नेहा दवाई पी ली है. और डाक्टर रायपुर ले जाने के लिए बोल रहे है. तब मीना के अस्वस्थ होने की जानकारी उसके पिता को मिली.

मृतिका के पिता ने बताया कि इतनी बडी घटना होने के बाद भी उसकी बेटी के सास, ससूर, पति के द्वारा कोई सूचना नही दिया गया था. फोन से जानकारी मिलने पर वह उसकी पत्नी गजमोती एवं उसके पुत्र मोधप्रसाद के साथ जगदीशपुर अस्पताल गया तब उसकी बेटी बताई कि कि उसके पति एवं सास, ससूर मिलकर उसे दाल बिलोना, बेलना एवं चप्पल से उसे आज सुबह पीटे थे, उनके हमेशा के मारपीट,  गाली गलौच, शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित किये जाने से वह दुखी व ग्लानीवश कीटनाशक पी ली.

जिससे मीना पटेल की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी. जिसपर पुलिस ने मर्ग तथा आवेदन की जांच पर अपराध धारा 304 बी भादवि0 का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना पर लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें