सिंघोडा : ग्राम गुठानीपाली में 25 लीटर महुआ शराब जप्त, जंगल प्लांट में अवैध रूप से शराब बना रहा था आरोपी.
सिंघोडा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम गुठानीपाली का जयप्रकाश डडसेना नामक व्यक्ति जंगल प्लांट में अवैध रूप से हाथ भट्ठी महुआ शराब बना रहा है.
जिसपर पुलिस मुखबीर के बताये स्थान गुठानीपाली के पास वाहन को रखकर जंगल प्लांट में पैदल गया जहां एक व्यक्ति दिखाई दिया. जिसे घेराबंदी कर पकडा गया. पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति से नाम पता पुछने पर वह अपना नाम जयप्रकाश डडसेना पिता भमर डडसेना उम्र 25 साल, गुठानीपाली थाना सिंघोडा का निवासी होना बताया.
जहाँ पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो नग 10-10 लीटर क्षमता वाली एवं एक नग 05 लीटर क्षमता वाली पीले रंग की जरकिन में फुल-फुल भरा हुआ कुल 25 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 5000 रूपये को जप्त किया. तथा आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें