पिथौरा : खेत में लगे कंट्रोलर बाक्स एवं वायर के चोरी होने पर मामला दर्ज.
पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम मुढीपार में शासन के योजना के अन्तर्गत लगाये गये सौर ऊर्जा पैनल में से कंट्रोलर बाक्स एवं वायर को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है. जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
पुलिस ने बताया चन्द्रकुमार पटेल का मुरई धोवा नाला पास स्थित खेत में शासन के योजना के अन्तर्गत 2017 में सौर पैनल 3HP का इकोजेन सोल्यूशन कम्पनी द्वारा लगाया गया था. जो कि उसके घर से 2.5 कि.मी. की दूरी पर है.
जहाँ से 18 सितम्बर 2020 को चन्द्रकुमार पटेल धान काटकर शाम करीब 07:00 बजे अपने घर आ गया था, और अगले दिन 19 सितम्बर 2020 को सुबह 6 बजे जब चन्द्रकुमार पटेल अपने खेत पर गया तो वहा देखा कि वहां लगाये सौर ऊर्जा पैनल में से कंट्रोलर बाक्स एवं वायर को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी करके ले गया था जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 22,000/ रूपये का है.
इसकी सूचना उसके द्वारा गांव के सरपंच एवं अन्य व्यक्तियो को दिया गया. और प्रार्थी के लिखित आवेदन पत्र पर पुलिस ने अपराध धारा 379 भा.द.वि. का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.