बसना : पुराना विवाद को लेकर लकड़ी फाडने वाले कुदाल से हमला. - CG Sandesh

बसना : पुराना विवाद को लेकर लकड़ी फाडने वाले कुदाल से हमला.

थाना बसना अंतर्गत ग्राम लमकेनी में पुराना विवाद को लेकर लकड़ी फाडने वाले कुदाल से हमला करने वाले पर मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि अरूण आचार्य 08 दिसम्बर 2020 को सुबह 07.30 बजे गुणसागर पसायत के पास ढाढी बनाने चितरंजन साथवा के घर पास बीच गली में बैठा था. तब पीछे से गणेश सिदार, अरूण आचार्य के पास आकर पुराना विवाद को लेकर लकड़ी फाडने वाले कुदाल से जिसमें लकड़ी फाडने का धार बना है उसके दाहिने कान के पास मार दिया.


जिससे उसके दाहिने कान के पास और दाहिने आंख के पास चोंट लगा और खुन निकला है. और गणेश ने जान से मारने की धमकी दिया. जिसपर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 323-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें