टेक्ट्रर ट्राली चोरी, मामला दर्ज. - CG Sandesh

टेक्ट्रर ट्राली चोरी, मामला दर्ज.

थाना खल्लारी अंतर्गत ग्राम परसदा मे टेक्ट्रर ट्राली चोरी होने पर मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस ने बताया कि शेखर चन्द्राकर का ट्रेक्टर ट्राली क्र0 CG 04 DA 3385 को 07 दिसम्बर 2020 को धान ढुलाने के बाद शाम 05:00 बजे घर के सामने गली मे खड़ी कर इंजन को घर के अंदर खड़ी किया था.

इसके बाद जब वह 8 दिसम्बर 2020 को सुबह 06:00 बजे उठकर घर से बाहर निकलकर देखा तो टेक्ट्रर ट्राली क्र0 CG 04 DA 3385 नही था. जिसका आस-पास पता तलाश करने पर भी पता नही चला.

बताया गया कि ट्रेक्टर का ट्राली क्र0 CG 04 DA 3385 चार चक्का वाली बिना हाइड्रोलिक पुरानी इस्तेमाली किमती करीबन 40,000/- रूपये है जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें