स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, मुक्तिधाम में मिला पीपीई किट
एक ओर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये उपाय बताए जा रहे है जिसमे शोसल डिस्टेंसिंग का पालन करना , मास्क लगाना , भीड़ भाड़ वाली जगहों में बिना कारण जाने से बचना , बार बार हाथ धोना , सेनेटाइजर का उपयोग करना , सर्दी खाशी जुखाम होने पर तुरंत जांच करवाना , कोरोना लक्ष्ण होने पर तुरंत नचदिकी स्वास्थ्य केंद्र में जाना जैसे उपाय बताए जा रहे है वही दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग के कुछ लापरवाह लोगो द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उपयोग में लाये गए पीपीई किट को ही नगर के मंडी पारा मुक्ति धाम पर फेंक दिया गया है ।
खुले में पीपीई किट मिलने से लोगो मे हड़कंप मच गया है वही लोग इस खुले में पड़े पीपीई किट को लेकर स्वास्थ्य विभाग पर तरह तरह के आरोप भी लगा रहे है । बतादे की बागबाहरा ब्लॉक में लगातार कोरोना के मरीज बढ़ रहे है और ऐसी लापरवाही करना स्वास्थ्य विभाग पर प्रश्नचिन्ह लगता है ।