पिथौरा : ग्राम सोनासिल्ली में 11 जुआरियो को घेराबंदी कर पकड़ा गया.
पिथौरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग ग्राम सोनासिल्ली डोंगरी खार में 52 पत्ती तास के माध्यम से रूपये पैसे का दांव लगाकर हारजीत का काट पत्ती नामक जुआ खेल रहें हैं. जिसपर पुलिस ने मुखबीर के बताये स्थान पर कुछ लोग को 52 पत्ती तास के माध्यम से मोटर सायकल का गोला घेरा बनाकर मोटर सायकल के हेड लाइट की रोशनी में रूपये पैसे का दांव लगाकर हारजीत का काट पत्ती नामक जुआ खेलते चारों ओर से घेराबंदी कर पकड़ा है.
पुलिस ने बताया कि पकडे गये आरोपी में घनश्याम ध्रुव उम्र 27 वर्ष, सोनासिल्ली डिपरापारा, मुकेश कुमार जांगडे उम्र 21 वर्ष, सोनासिल्ल, लोचन साहू उम्र 36 वर्ष, दुरूगपाली थाना पिथौरा, रोशन साहू उम्र 24 वर्ष, लखनपुर थाना पटेवा, कन्हैयालाल पटेल उम्र 35 वर्ष, सोनासिल्ली थाना पिथौरा, संतोष कुमार टंडन उम्र 43 वर्ष, पचरी थाना पटेवा, लक्ष्मण कुमार ढीमर उम्र 25 वर्ष, लखनपुर थाना पटेवा, नरेश कुमार यदु उम्र 28 वर्ष, बावनकेरा पटेवा, शेषनारायण पुरैना उम्र 27 वर्ष, बावनकेरा थाना पटेवा, रूपलाल यादव उम्र 42 वर्ष सोनासिल्ली थाना पिथौरा, तथा देवनाथ मारकण्डे उम्र 27 वर्ष, सोनासिल्ली थाना पिथौरा से जुमला रकम 2820/- रूपये तथा फड से 2380/- रूपया एवं उक्त जुआडियों से 09 नग पुरानी इस्तेमाली विभिन्न कम्पनी के मोबाईल जुमला कीमती करीबन 25,000/- रूपये एवं 07 नग मोटर सायकल जुमला कीमती करीबन 2,50,000/- रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त किया गया.
मामले में उक्त आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.