पिथौरा : ग्राम कौडिया बरेकेलखुर्द के बीच 4.5 लीटर महुआ शराब ... - CG Sandesh

पिथौरा : ग्राम कौडिया बरेकेलखुर्द के बीच 4.5 लीटर महुआ शराब जप्त.

पिथौरा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम कौडिया कि ओर से ग्राम बरेकेलखुर्द की ओर अवैध रूप से महुआ शराब लेकर पैदल जा रहा है.

जिसपर पुलिस ने मुखबीर के बताये स्थान ग्राम कौडिया बरेकेलखुर्द के बीच पुलिया के पास एक व्यक्ति हाथ को एक झोला लेकर पैदल आते मिला. जिसे रोककर पूछताछ किया जो अपना नाम रामलाल भारद्वाज पिता चैतूराम भारतद्वाज उम्र 60 साल निवासी बरेकेलखुर्द का रहने वाला बताया. पुलिस को आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग के 05 लीटर वाली जरिकेन में भरा हुआ करीबन 4.5 लीटर महुआ शराब कीमती 900/ रूपये का रखा हुआ मिला. जिसे जप्त कर पुलिस ने आरोपी पर धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें