पिथौरा  : अधिक मजदूरी का लालच देकर तमिलनाडू ले जाने वाले के ... - CG Sandesh

पिथौरा : अधिक मजदूरी का लालच देकर तमिलनाडू ले जाने वाले के विरूद्ध मामला दर्ज.

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम किशनपुर में तमिलनाडू के व्यक्ति द्वारा अधिक मजदूरी का लालच देकर बंधवा मजदूर के रूप में काम कराने तमिलनाडू ले जाने वाले के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि कमलेश बारिक 9 दिसम्बर 2020 को शाम करीब 6 बजे उसके मोबाईल पर ग्राम पंचायत के रामपुर गांव से भूषण साहू ने फोन करके बताया कि रामपुर में तमिलनाडु का एक व्यक्ति धरमराज ठाकुर गांव में आया है, जो अपने साथ विलाईग एवं सारंग के तीन लोगों को अधिक मजदूरी का लालच देकर काम कराने बाहर तमिलनाडु ले जाकर बंधुआ मजदूर बनाकर वहां रखेगा. जिसे वह पकड़ कर रखा है.

जिसपर कमलेश बारिक अपने साथी दिलकुमार मिर्धा के साथ जाकर देखा कि रामपुर में तमिलनाडु का एक व्यक्ति आया था जिसका नाम धरमराज ठाकुर पिता सुब्रमणि ठाकुर उम्र 28 वर्ष पता इरूमपटी कईकट्टी थाना कईकट्टी जिला नमाक्कल तमिलनाडू है. जो संजय कुमार कमल ग्राम नवापारा बिलाईग, शिव कुमार बरिहा नवाडीह बया, राम किशन लहरे, ग्राम मल्दा (अ) रायगढ के रहने वालों को जबरन तमिलनाडू ले जाने के लिए अपने पहचान वाले वेलनगिरी ठाकुर के घर रूका था और 10 दिसम्बर 2020 को तीनों को लेकर तमिलनाडु जाने वाला था.

धरम राज ठाकुर उक्त तीनों व्यक्तियों को अधिक मजदूरी मिलेगा कहकर बंधुआ मजदूर के रूप में काम कराने के लिए तमिलनाडु ले जा रहा था. जिसकी शिकायत कमलेश बारिक द्वारा लिखित आवेदन पत्र में पुलिस से करने पर पुलिस ने अपराध धारा 370 भादवि का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें