सांकरा : कार ने मोटर सायकल को पीछे से मारी ठोकर. - CG Sandesh

सांकरा : कार ने मोटर सायकल को पीछे से मारी ठोकर.

सांकरा थाना अंतर्गत राजस्थानी ढाबा भगतदेवरी के पास कार ने मोटर सायकल को पीछे से ठोकर मार दी जिसपर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि 8 दिसम्बर 2020 को गनपत नाग अपने मोटर सायकल सी.डी.डिल्कस मे राजु निषाद को बैठाकर डीजल लेने सांकरा पेट्रोल पंप गया था.


जहां से वापस आते समय करीब दोपहर 12.00 बजे राजस्थानी ढाबा भगतदेवरी के पास पीछे से आ रही एक सफेद रंग का कार क्रमांक CG 06 GM 5920 का चालक द्वारा अपने वाहन को तेज व लापरवाही पूर्वक् चलाकर गनपत नाग के मोटर सायकल को पीछे से ठोकर मार कर एक्सीडेंट कर दिया.

जिससे मोटर सायकल चालक गणपत नाग एवं उसके पीछे मे बैठा राजु निषाद को पैर मे कमर मे व सिर मे चोट आई, और दोनो का दाहिना पैर टुट गया. घटना के बाद घायलों को डायल 112 वाहन द्वारा पीएचसी सांकरा लाया गया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें