बसना : शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर कार्यवाही.
चौकी भंवरपुर पुलिस ने मुखबीर की सुचना पर एक व्यक्ति को ग्राम बेलटिकरी से कर्रामौनिया डीपा जाने के मार्ग पर लोगो को अवैध रूप से शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराकर अवैध रूप से धन अर्जित करते हुये पकड़ा है.
पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान ग्राम बेलटिकरी से कर्रामौनिया डीपा जाने मार्ग तालाब पास पहूंचकर मुखबीर के निशानदेही पर पुलिस पहुंची तो मौके से पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग गये. तथा घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकडा गया. जो लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा था.
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपना नाम परमेश्वर कर्ष पिता गोपाल प्रसाद कर्ष उम्र 25 साल ग्राम बैगपाली चौकी बेलाडुला थाना सरसींवा जिला बलौदाबाजार का रहने वाला बताया. जिसके कब्जे से दो नग प्लास्टिक झिल्ली में बंधी हुई 02 नग पाउच में भरी हुई 200 -200 एमएल हाथ भठ्ठी का बना हुआ महुआ शराब जुमला 400 एमएल कीमती 80 रूपये एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास को जप्त कर आरेापी कृत्य धारा 36 (C) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया.