खल्लारी : जंगली जानवर को फंसाने के लिये लगाये तार के करंट के... - CG Sandesh

खल्लारी : जंगली जानवर को फंसाने के लिये लगाये तार के करंट के चपेट मे आने से तीन लोग गम्भीर, मामला दर्ज.

थाना खल्लारी अंतर्गत ग्राम पाली में तार मे करंट के चपेट मे आने से तीन लोग गम्भीर होने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि सतीश कुमार साहू 08 दिसम्बर 2020 को शाम करीब 07:30 बजे गांव के साथी मोहित दीवान के मोटर सायकल हिरो होण्डा स्पेलेण्डर में सतीश कुमार साहू एवं लुकेश साहू, तीनों बैठकर मोहित दीवान के खेत पानी पलाने के लिये जा रहे थे.

इस दौरान गिरवर दीवान के खेत में आम रास्ते में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जान बुझकर जंगली जानवर को फंसाने के लिये तार मे करंट लगाकर बिछाये थे. जिसके बिजली करंट के चपेट मे उनकी मोटरसायकल आ गई और उन तीनों वही पर गिर गये.


करंट के चपेट मे आने से उनके पीठ, दोनो पैर के जांघ, बाये हाथ की उंगली एवं लुकेश साहू के दाहिना पैर के जांघ, बाया कान, तथा मोहित दीवान का पुरा शरीर जल गया. तब वह डायल 112 को फोन करके बुलाया गया. जहाँ से उन्हें जिला अस्पताल महासमुंद लेकर गये.

मोहित दीवान का उपचार चोपड़ा अस्पताल महामसुंद मे भर्ती होकर चल रहा है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध धारा 324-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें