चरोदा रेस्ट हाऊस में रबी फसल की सिचाई को लेकर किसानों के साथ बैठक आहूत की गई।
जनपद सदस्य प्रतिनिधि लोकेश चन्द्राकर एवं किसान नेता जिला पंचायत सदस्य जागेश्वर जुगुनू चन्द्राकर बैठक में हुए शामिल
आज थाना खल्लारी क्षेत्र के ग्राम चरौदा रेस्ट हाउस में रवि फसल को लेकर जल संसाधन विभाग के एस.डी.ओ. अशोक चंद्राकर, एच. एस. चंद्राकर व पटवारी मनराखन लाल ध्रुव द्वारा केशवा नाला पर आश्रित सिंचाई करने वाले समस्त किसानों की बैठक आहूत की गई । जिसमें मुख्यरुप से महासमुंद जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 14 के जनपद सदस्य एवं समाज सेवक लोकेश चंद्राकर किसान नेता जिला पंचायत सदस्य जागेश्वर जुगनू चंद्राकर विशेष रुप से मौजूद थे ।
जिसमें जल संसाधन विभाग द्वारा 650 एकड़ खेतों में ही पानी की सप्लाई की जाएगी। जिनमे मुख्यरूप से तेलीबांधा, मामा भाचा, हाड़ाबंद, कोसरंगी, सिरगिडी व जामली शामिल है । बैठक के दौरान इन ग्रामों की सूची निकलने उपरांत ग्राम पंचायत चरोदा, मरार कसिबहारा एवं पड़कीपाली यहां के किसानो ने विरोध करते हुए कहा कि, हमारे ग्रामों को भी 100-100 एकड़ खेतों में फसल हेतु पानी की आवश्यकता है। किसानों का कहना था कि,हमारी लड़ाई किसानों से नहीं अपितु उस सिस्टम के साथ है जो कि, स्वयं नियम बनाते हैं व स्वयं नियमों का उल्लंघन करते है।
बैठक में उपस्थित अधिकारीगण एवं किसानों के बीच चिल्लम चिल्ली का माहौल गरमाने के कारण बैठक में शामिल हुए अधिकारीगणो ने कहां कि, हमको जिस प्रकार से एजेंडा ऊपर से दी गई है । उसी के अनुरूप हम कार्य कर रहे हैं। अधिकारीगणों का कहना है कि, हम आपकी बातों को विभाग के ई. साहब के पास प्रस्तुत करेंगे अंतिम निर्णय विभाग के द्वारा की जावेगी ।
वरिष्ठ किसानों के रूप में मेघराम साहू ग्राम सिरगिडी,श्याम साकरकर ग्राम बोरियाझर, भगवती बोरियाझर सुरेश साहू कोसरंगी, यशवंत साहू, सोहन साहू कोसरंगी जगन्नाथ चंद्राकर हाड़ाबंद आदि सैकड़ों किसान उपस्थित थे।