खल्लारी : पुरानी रंजीश को लेकर त्रिशुल हाथ में लिए पहुंचा मा... - CG Sandesh

खल्लारी : पुरानी रंजीश को लेकर त्रिशुल हाथ में लिए पहुंचा मारने, मामला दर्ज

खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम नायकबांधा में हाथ मे लोहे का त्रिशुल लेकर मारने व गली गलौच करने वाले पर मामला दर्ज किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार 10 दिसंबर को दोपहर 01 बजे रामेश्वर कंवर अंजोर सिंग के घर के सामने गौरा चौरा में बैठा था. उसी समय गांव का शिवसिंग कंवर पुरानी रंजीश को लेकर अपने हाथ मे लोहे का त्रिशुल लेकर सामने आया और रामेश्वर को मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार करते हुये त्रिशुल को लहराते मुझे मारने को हुआ.

तब रामेश्वर त्रिशुल को अपने हाथ मे पकड़ा. जिसके बाद शिवसिंग कंवर द्वारा रामेश्वर के जेउनी हाथ के भुजा के नीचे दांत के कांट दिया. जिससे उसे प्रेमलाल कंवर, अंजोर सिंग एवं मानसिंग देखे एवं बीच बचाव किये है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिवसिंग कंवर पर धारा 25-ARM, 27-ARM, 294-IPC, 324-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें