बागबाहरा : मोटरसायकल से गिरने पर एक व्यक्ति एक व्यक्ति की ईलाज के दौरान मौत
बागबाहरा थाना अंतर्गत 3 नवंबर को एनएच 353 मेन रोड खोपली पड़ाव मोटरसायकल से गिरने पर एक व्यक्ति की ईलाज के दौरान मौत हो गयी. जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
मिली जानकारी के अनुसार 3 नवम्बर 2020 को मृतक राजू सेन पिता नंद कुमार सेन उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम भालुचुंवा थाना बागबाहरा हाल वार्ड नं 12 तेन्दूलोथा थाना बागबाहरा आरोपी संजय चंद्राकर के मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GR 2415 में बैठकर तेन्दुलोथा से खरियार रोड गये थे.
जहाँ से वापस घर आते समय एनएच 353 मेन रोड खोपली पड़ाव बिहाझर जाने के मार्ग के पास 13:30 बजे मोटर सायकल के चालक संजय चंद्राकर द्वारा अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GR 2415 को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर मोटर सायकल को गिरा दिया जिससे मृतक के सिर के पीछे भाग में चोट लगने से ईलाज हेतु सीएचसी बागबाहरा से रिफर करने पर डी.के.एस. अस्पताल रायपुर में उसी रात भर्ती कराकर ईलाज करा रहे थे कि ईलाज के दौरान 06 नवंबर 2020 के शाम 04:15 बजे राजू सेन की मौत हो गया. जिसपर मो.सा.क्र. CG 06 GR 2415 का चालक संजय चंद्राकर पर धारा 304-A-IPC कायम किया गया है.