बागबाहरा : 2 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त.
तेंदुकोना पुलिस ने 11 दिसंबर 2020 को आरोपी रघुनाथ चक्रधारी उर्फ ग्यासी निवासी नदी चरोदा एवं लाला यादव निवासी लालपुर बागबाहरा के द्वारा मो.सा क्र. CG 06 C 0435 में एक प्लास्टिक बोरी में झिल्ली में बंधा हुआ 02 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 20000/-रुपये एवं उक्त मोटरसाइकिल कीमती 30000/-रुपये को जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना तेंदुकोना में अपराध क्रमांक 109/20 धारा 20 (ख) NDPS Act पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.
गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक महासमुंद के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भूरकर साहू तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बागबाहरा लितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना तेंदुकोना क्षेत्र में लगातार अवैध नशीली पदार्थो का पता तलाश किया जा रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें