बागबाहरा : जबरन विवाद कर महिला के घर की छत व दीवाल को ड्रील मशीन व कटर से तोड़ने पर मामला दर्ज
बागबाहरा थाना अंतर्गत ग्राम बकमा तरियापारा में एक महिला की घर के छत व दीवाल ड्रील मशीन व कटर से तोड़ने पर मामला दर्ज करवाया गया है.प्रार्थिया मोतीन ने पुलिस को बताया है कि वह ग्राम बकमा तरियापारा में रहती है रोजी मजदूरी की काम करती है. आज से करीब 20-22 वर्ष पूर्व ग्राम बकमा तरियापारा में घास जमीन पर अन्य लोगों की तरह वह भी कब्जा कर एक छोटा सा पक्का मकान निर्माण करायी थी. जिस पर 20-22 वर्षो से निवास कर रही है.
प्रार्थिया ने बताया कि उसके घर से लगा हुआ खेजुराम पटेल का मकान है मकान बनाते समय दोनों की आपसी सहमति से एक दुसरे के दिवाल से दिवाल लगाकर रेंगान के लिए छत ढलवाया था. जहाँ कुछ दिनों से खेजु पटेल जबरन विवाद कर मेरे दिवाल से अपनी दिवाल को हटाओं कहकर लडाई झगडा गाली गलौच कर रहा है.
और दिनांक 10/12/20 को खेजु पटेल ड्रील मशीन व कटर लेकर प्रार्थिया के छत को तोडने आया. जिसे मना करने पर वह मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर कटर से तुकडा तुकडा काट देने का धमकी दिया. प्रार्थिया ने बताया कि इसके बाद आरोपी 11/12/2020 को सुबह 10/00 से ड्रील मशीन व कटर लेकर उसके घर की छत व रेंगान दिवाल को तोडकर उसे आर्थिक रूप से लाखों रूपये की क्षति पहुँचाया. व पुरे घर परिवार को कटर से काट कर फेंक देने की धमकी दिया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी खेजु राम पटेल के विरुद्ध धारा 294-IPC, 427-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.