बागबाहरा : 10 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार.
बागबाहरा पुलिस ने 11 दिसंबर 2020 को जरिये मुखबीर की सूचना पर ग्राम हरनादादर से बागबाहरा की ओर एक व्यक्ति को काले रंग के मोटर सायकल पैशन प्रो क्रमांक CG 06 GB 3677 से 10 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब के साथ पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि आरोपी लुकेश साहू पिता गजानंद साहू उम्र 27 साल खुसरूपाली थाना खल्लारी जिला महासमुन्दन के कब्जे से एक 15 लीटर वाली तेल टीपा मे भरी हुयी 10 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 2000 रूपये व एक काले रंग का पैशन प्रो मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GB 3677 पुरानी इस्तेमाली कीमती 20,000 रूपये को जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें