बागबाहरा : इनोवा ने ठेला पर नास्ता कर रहे लोगों को मारी ठोकर, 4 घायल.
12 दिसंबर को बागबाहरा थाना अंतर्गत ग्राम खोपलीपडाव में गांजर मोड के पास तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाते एक सफेद कलर इनोवा क्रमांक CG 05 W 8555 का चालक विमल पटेल रोड किनारे ठेला पर नास्ता कर रहे लोगों को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे ठेला बुरी तहर से क्षतिग्रस्त हो गया.
एवं ईनोवा के ठोकर से ठेला वाला हरीदास वैष्णव का दाहिने व बांये जांघ पर चोट व उसके नाती कुन्दन बैरागी के जांघ कमर, पेट सीना में चोट व कु0 लकेश्वरी साहू को चेहरे में गंभीर चोट व अहिल्या साहू के कान हथेली में चोट लग कर खून निकल रहा था जिसे 112 एम्बुलेंस में तुरंत बागबाहरा अस्पताल भेजवा.
ईनोवा कार के चालक को नाम विमल पटेल पिता पन्ना लाल पटेल उम्र 20 साल, निवासी सांगली थाना गुरूर जिला बालोद छ0ग0 का रहने वाला बतलाया गया है, दुर्घटना से चारों व्यक्तियों को गंभीर चोट लगा है.
मामले की शिकायत पर आरोपी चालक विमल पटेल के ख़िलाफ धारा 279-IPC, 337-IPC, 338-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.