खल्लारी : पत्नी का फोटो डाला वैवाहिक मंच मे, अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी, मामला दर्ज.
खल्लारी के ग्राम पचेड़ा की महिला ने अपने पति पर उसके फोटो को वैवाहिक मंच मे दुष्प्रचार करने और अश्लील फोटो को वायरल करने की धमकी देने के लिये मामला दर्ज करवाया है.
महिला ने बताया कि उसका पति शादी के कुछ दिन बाद उसके गंदी गंदी गाली गलौच करने लगा और मारपीट कर उसे भगा दिया, जिससे महिला अपने मायके ग्राम पचेड़ा मे अपने माता पिता के साथ रहने लगी.
इसी बीच उसके पति ने अपने मोबाईल नंबर टेलीग्राम ग्रुप में वर चाहिये लिखकर महिला का बायोडाटा डालकर फोटो वायरल कर दिया. जिससे महिला के पिताजी को फोन आने लगा. और उसके अश्लील फोटो को वायरल करने की धमकी देने लगा.
जिससे महिला और उसके पिता मानसिक रूप से परेशान होकर पुलिस के पास शिकायत करने पहुंचे, जिसपर पुलिस ने आरोपी पति योगेन्द्र ओगरे के विरुद्ध धारा 509 (ख)-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें