कोमाखान : अज्ञात वाहन के ठोकर मारने से वृद्ध की मौत
कोमाखान थाना ग्राम टेमरी में अज्ञात वाहन चालक के द्वारा मृतक रामलाल यादव को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर फरार होने से मामला दर्ज किया गया है. बताया गया कि एक्सीडेंट करने से मृतक की मृत्यु ईलाज के दौरान मृत्यु होना पाया गया. घटना 30 अक्टूबर 2020 के रात्रि 9:30 बजे की बताई गयी है जिसमे रामलाल यादव S/O परदेशी यादव उम्र 70 वर्ष, सा. लिटियादादर की मौत हुयी है. मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन का चालक के विरुद्ध धारा 304-A-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें