बसना : शराब के नशे मे मदमस्त हालत में पड़े व्यक्ति पर कार्यवा... - CG Sandesh

बसना : शराब के नशे मे मदमस्त हालत में पड़े व्यक्ति पर कार्यवाही.

बसना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति जगदीशपुर रोड़ ओवर ब्रीज के नीचे बसना मे सार्वजनिक जगह रोड मे शराब के नशे मे एक व्यक्ति मदहोश पड़ा है, आने जाने वाले लोंगो को परेशानी हो रही है.


मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पुलिस पहुंची तो जगदीशपुर रोड़ ओवर ब्रीज के नीचे बसना के पास एक व्यक्ति शराब के नशे मे मदमस्त हालत मे बीच रोड में मिला. जिसे पुलिस द्वारा पानी छिड़क होश में लाया गया.

पुलिस ने आरोपी का नाम ठंडाराम मरकाम पिता खम्हारी मरकाम उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम कुशभाठा थाना सलिहा जिला बलौदाबाजार छ0ग0 का रहने वाला बताया. उक्त आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(च)(1) अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें