डिग्री कॉलेज एनएसयूआई ने प्रथम वर्ष के छात्रों के सुविधा के ... - CG Sandesh

डिग्री कॉलेज एनएसयूआई ने प्रथम वर्ष के छात्रों के सुविधा के लिए कुलसचिव के नाम सौंपा ज्ञापन

डिग्री कॉलेज एनएसयूआई ने आज डिग्री कॉलेज प्राचार्य डॉ अंजनी तिवारी को कुलसचिव के नाम ज्ञापन सौंपकर मांग किया की प्रथम वर्ष के जो छात्र अपना विषय बदलना चाहते हैं उनके लिए व्यवस्था की जाए कि वह विषय बदलने की जो प्रकिया हैं उसे डिग्री कॉलेज में ही संपन्न हो सके चूंकि ज्ञात हो कि डिग्री कॉलेज महाविद्यालय से ऑटोनोमस का तमगा छीन चुका है जिसके बाद छात्रों को अपने छोटे छोटे समस्याओं के लिए बिलासपुर यूनिवर्सिटी के चक्कर लगाने पड़ेंगे । 

छात्रों के समस्या को देखते हुए डिग्री कॉलेज एनएसयूआई ने मांग किया है कि डिग्री कॉलेज में ऐसी व्यवस्था की जाए ताकि छात्रों को विषय बदलने के लिए बिलासपुर यूनिवर्सिटी के चक्कर लगाने ना पड़े आज के इस कार्यक्रम में डिग्री कॉलेज प्रभारी शाकिब अनवर अध्यक्ष अखलाक खान ब्लॉग संचालक मिथिलेश बर्मन संभाग सह संयोजक योगेश यादव डिग्री कॉलेज उपाध्यक्ष नताशा भटपहरे व उपाध्यक्ष एकता साव के साथ प्रथम वर्ष के छात्र उपस्थित थे


अन्य सम्बंधित खबरें