बागबाहरा : लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर कार्यवाही.
बागबाहरा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की ममता चखना दुकान बागबाहरा मे एक व्यक्ति लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है, पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान मौके पर पहुंच कर रेड किया तो शराब पीने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गये. तथा चखना दुकान के संचालक का नाम पता पूछने पर अपना नाम मिथुन अमीर पिता स्व0 बुधराम अमीर उम्र 33 वर्ष वार्ड नं 09 कर्रापारा बागबाहरा का निवासी होना बताया.
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो खाली पौवा देशी प्लेन शराब की 180 एमएल वाली शीशी जिसमें 100 ML शराब भरी हुई किमती 50 रूपये एवं दो नग डिस्पोजल की खाली गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही को जप्त कर. आरोपी का यह कृत्य धारा 36 (सी) का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें