सरायपाली : मोटर साइकल ने मारी ठोकर मामला दर्ज. - CG Sandesh

सरायपाली : मोटर साइकल ने मारी ठोकर मामला दर्ज.

थाना सरायपाली अंतर्गत ग्राम कापूडीह में मोटर साइकल द्वारा ठोकर मारने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि राजकुमार बरिहा 14 दिसम्बर 2020 शाम को अपने साथी गणेश राव के साथ उसके मोटर सायकल में बिछियां बाजार से अपने घर वापस आ रहा था.

करीब 06.30 बजे शाम को ग्राम कापूडीह तालाब के पास रोड में सामने से मोटर सायकल फैशन प्रो क्र. CG06P 6033 का चालक तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए आया और उन दोनों को मोटर सायकल सहित जोरदार ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया.


जिससे चोट लगने से गणेश राव और राजकुमार बरिहा मोटर सायकल से नीचे गिर गये. एक्सीडेंट से राजकुमार बरिहा के बायां पैर के अंगूठे में, घूटने के नीचे चोट लगा है तथा उसके साथी गणेश राव के पैर में जोरदार चोट लगा है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मोटर सायकल चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें