खल्लारी : दुर्घटना के बाद घायल अवस्था छोड़कर भाग गया था वाहन ... - CG Sandesh

खल्लारी : दुर्घटना के बाद घायल अवस्था छोड़कर भाग गया था वाहन चालक, निवेदन करने पर भी नहीं की थी घायलों की मदद, दो की मौत एक गंभीर रूप से घायल

थाना खल्लारी अंतर्गत जिवतरा मोड के पास सड़क दुर्घटना से दो व्यक्ति की मौत होने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि 14 दिसम्बर 2020 को पीयूष साहू, नितेश साहू, दिनेश साहू, भुपेन्द्र साहू और टिकेश्वर पटेल महासमुंद में काम से लौटने बाद खट्टी में नाश्ता किए फिर मो0सा0 CG 04 A 3396 पेशन प्लस को भुपेन्द्र साहू चलाते हुए मो0सा0 में दिनेश साहू व टिकेश्वर पटेल को बैठाकर खट्टी से छोड अपने घर ढोड तरफ जा रहे थे.

पीयूष साहू और नितेश दोनो ट्रेक्टर में थे. ट्रेक्टर को पीयूष साहू चला रहा था कि दोपहर लगभग 3.00 बजे जिवतरा मोड के पास एक 407 गाडी क्र0 CG 06 D 9573 से भुपेन्द्र साहू लोगो का मोटर सायकल का एक्सीडेंट हो गया है.

उस 407 गाडी के अंदर भुपेन्द्र का मोटर सायकल फंस गया. जिसे 407 गाडी का ड्रायवर गाडी रिवर्स करके निकाल रहा था, रोड में भुपेन्द्र, दिनेश और टिकेश्वर घायल अवस्था में पडे थे.

पीयूष साहू ने गाडी को रोकने का प्रयास किया और निवेदन किया कि तीनो घायलो को इलाज के लिए ले चलो लेकिन ड्रायवर नहीं माना और पानी मांगने पर पानी दिया और भाग गया.

इसके बाद घटना की जानकारी पीयूष साहू ने मोबाईल से अपने बडे पापा घनश्याम साहू, उसके पापा और चाचा अवधराम साहू को दी फिर घटना की सूचना पाकर गांव वाले और उसके बडे पापा घनश्याम साहू भी वहां आ गए, फिर कुछ देर बाद एम्बुलेंस व डायल 112 वाले आए और एम्बुलेंस व डायल 112 की गाडी में जिला अस्पताल महासमुंद ले गए.

जहां डाक्टरो ने दिनेश साहू को मृत होना बताया. टिकेश्वर और भुपेन्द्र की हालत गम्भीर होने से इलाज के लिए सोहम हास्पिटल महासमुंद ले गए जहां भुपेन्द्र साहू की भी ईलाज दौरान मृत्यु हो गई. टिकेश्वर पटेल की हालत गम्भीर होने से उसे रायपुर रिफर किया गया है.

बताया गया कि 407 वाहन क्र0 CG 06 D 9573 के चालक द्वारा तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर मो0सा0 क्र0 CG 04 A 3396 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट किया. जिससे दिनेश साहू, भुपेन्द्र साहू की मौत हुई है एवं टिकेश्वर पटेल को गम्भीर चोटे आई है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी 407 वाहन चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें