बारात से वापस आने के बाद घर से मोटर सायकल चोरी. - CG Sandesh

बारात से वापस आने के बाद घर से मोटर सायकल चोरी.

थाना खल्लारी अंतर्गत ग्राम खल्लारी में बारात से वापस आने पर घर से मोटर सायकल चोरी होने पर मामला दर्ज किया गया है.


पुलिस ने बताया कि मनोज कुमार साहू 11 दिसम्बर 2020 को शाम 4.00 बजे अपनी मोटर सायकल पल्सर 150 लाल रंग का क्र0 CG 06 K 9434 को घर के सामने खडा किया था वह अपने छोटे भाई के बारात में श्याम नगर राजिम गया था । 12 दिसम्बर 2020 को बारात से वापस आया तो सुबह करीब 8.00 बजे देखा कि उसके घर के सामने उसका मोटर सायकल पल्सर 150 लाल रंग का क्र0 CG 06 K 9434 नहीं था जिसका पुरानी इस्तेमाली कीमती करीबन 20,000/- है जिसे किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया । मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें