हमारे द्वारा बोये खेत को तुम क्यों काट रहे हो कहने पर मारपीट मामला दर्ज.
थाना बसना अंतर्गत ग्राम खुर्सीपहार में हमारे द्वारा बोये खेत को तुम क्यों काट रहे हो कहने पर मारपीट होने पर मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस ने बताया कि 15 दिसम्बर 2020 महादेव खुमरी के द्वारा ग्राम खुर्सीपहार रोड किनारे स्थित उसके द्वारा बोये खेत को ग्राम छांदनपुर का लोकेश पटेल पिता गोवर्धन पटेल जाति अघरिया एवं गोपाल पटेल पिता गोवर्धन पटेल जाति अघरिया द्वारा फसल को हार्वेस्टर से काट रहे थे.
तब करीबन शाम 05.00 बजे महादेव खुमरी एवं उसकी मां सेवती खुमरी एवं उसकी पत्नी धनेश्वरी खुमरी एवं उसकी भाभी गीता खुमरी वहां पर जाकर लोकेश एवं गोपाल पटेल को उनके द्वारा बोये खेत को तुम क्यों काट रहे हो कहने पर लोकेश एवं गोपाल पटेल द्वारा उसे एवं उसकी मां को एवं उसकी पत्नी एवं उसकी भाभी को मां बहन की गंदी गंदी अश्लील गाली गलौच करने लगे आज तुम लोगों को जान समेत खत्म कर देंगे बोलकर उसकी मां सेवती खुमरी को हाथ से धक्का मार दिये जिससे उसकी मां जमीन मे गिर गयी । बीच बचाव करने महादेव खुमरी एवं उसकी पत्नी, उसकी भाभी गये तो उसकी पत्नी एवं उसकी भाभी का बाल को पकडकर लोकेश एवं गोपाल हाथ मुक्का से पीठ में, सिर में मारपीट किये महादेव खुमरी को गोपाल एवं लोकेश जमीन में पटक कर हाथ मुक्का से मारपीट किये । मारपीट से उसे दाहिने हाथ में, पीठ में एवं उसकी मां को सिर के पीछे एवं बांया पैर एवं मुंह में एवं उसकी भाभी गीता खुमरी को सिर में एवं उसकी पत्नी धनेश्वरी खुमरी को पीठ में, बांये हाथ में चोंट लगा है दर्द हो रहा है।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयो के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.