दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों ने जान से मारने की नियत से महिला से की मारपीट, बेहोश होकर पहुंची अस्पताल.
अम्बाडीपा पंड्रापाठ ग्राम सेनवारी की निवासी कमलावती यादव ने अपने ससुराल वालों के ख़िलाफ दहेज़ प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया है. महिला ने बताया कि उसके पति तथा ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट किये, जिससे उसे चोट लगी और वह बेहोश हो गई.
इसके बाद महिला को गांव के ही दो व्यक्ति के द्वारा बगीचा अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया. महिला ने बताया कि जून माह 2014 मे लगभग 6 वर्ष पूर्व ग्राम पंड्रापाठ आम्बाडीपा के श्री ननु यादव के पुत्र रामकुमार के साथ उसका विवाह हुआ था.
शादी के बाद रामकुमार यादव के द्वारा दहेज मे 5 एकड जमीन और 1.50 लाख राशि मांग को लेकर प्रताडना कर बार बार विवाद मारपीट किया जा रहा है. लेकिन 11 दिसम्बर 2020 को दहेज की बातों को लेकर उसके पति द्वारा दौडा दौडा कर मारपीट किया गया. और 12 दिसंबर 2020 को 5 बजे शाम को लगभग सास ससुर पति के द्वारा मारपीट कर गला दबाकर जान से मारने की नियत से मारपीट किये जिससे वह बेहोश हो गई.
महिला ने बताया कि गला दबाने मारने से गला के उपर नाखुन की निशान भी है. जिससे तीन घंटा वह बेहोशी हालत मे रही तब गांव के दो आदमी गनपत यादव, बहोरन यादव द्वारा कार से लाकर शासकीय अस्पताल बगीचा मे भर्ती कराया गया.
महिला ने बताया कि उसके पति तथा ससुराल वाले दहेज मांग करते है तथा बार बार मारपीट करते है, जिससे उसका मानसिक व शारीरिक तनाव बना रहता है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रामकुमार यादव, नुनु यादव, ननकी यादव और रमेश यादव के विरुद्ध धारा 323-IPC, 34-IPC, 498-A-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.