रायगढ़ एसपी संतोष कुमार की गठित स्पेशल टीम के हाथ आई बड़ी सफलता..बंजारी मंदिर के चोर आये पुलीस के हत्थे..मंदिर के अलावा 2 बड़े चोरी में भी थे शामिल..पढ़ें पूरी खबर..
पुलिस अधीक्षक रायगढ़ संतोष कुमार सिंह द्वारा गठित स्पेशल टीम व चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में आज थाना चक्रधरनगर, कोतवाली व पूंजीपथरा क्षेत्र में हुई तीन चोरियों का खुलासा सीएसपी रायगढ़ अविनाश सिंह ठाकुर द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया गया है। सीएसपी रायगढ़ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रायगढ़ द्वारा साइबर सेल स्टाफ व थानों के प्रधान आरक्षक/आरक्षकों की संयुक्त टीम बनाकर जिले में घटित लूट, चोरी, डकैती के माल मुलजिम की पतासाजी की जा रही है।
स्पेशल टीम द्वारा 3 नवंबर को थाना पूंजीपथरा अंतर्गत मां बंजारी मंदिर में दान पेटी से करीब ढाई लाख रूपये नगदी रकम की चोरी (थाना पूंजीपथरा अप.क्र. 217/2020 धारा 45,380 IPC) सहित अन्य गंभीर मामलों के माल मुल्जिम पतासाजी दौरान मंदिर तथा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेजों को देखा गया। फुटेज में दिख रहे संदिग्ध व्यक्ति के संबंध में क्षेत्र के ढाबा, होटल, कम्पनी/प्लांट में काम करने वाले, कई दुकानदार, ट्रक ड्राइवर, हेल्पर व अन्य घुमंतू किस्म के लड़कों से पूछताछ कर जानकारी जुटाया गया। काफी हद तक संदिग्धों की पहचान कर ली गई थी। जिस पर स्टाफ एवं मुखबिरों को नजर रखने लगाया गया था।
गिरफ्तार आरोपी
1- अफजल खान पिता अब्दुल बक्श उम्र 27 वर्ष निवासी इंदिरा नगर थाना कोतवाली हाल मुकाम रूबी बाड़ी के सामने मंगल बाजार झाड़सुगुड़ा ओड़िशा
2- सागर देवांगन पिता डोलेश्वर देवांगन उम्र 25 साल निवासी कोष्टापारा थाना कोतवाली हाल मुकाम मिट्ठूमुड़ा चौकी जूटमिल रायगढ़
चक्रधरनगर और छोटे अतरमुडा में दिया चोरी की घटना को अंजाम
आरोपियों को कड़ी पूछताछ करने पर बताएं कि सागर देवांगन मिट्ठूमुडा में किराया मकान लेकर रह रहा है तथा अफजल खान उड़ीसा में काफी सालों से रह रहा है । रायगढ़ आना-जाना करता है। दोनों अपने एक अन्य साथी जूटमिल क्षेत्र का अजय (परिवर्तित नाम) के साथ मिलकर बंजारी मंदिर के दान पेटी में चोरी किये जिसमें मिले रूपयों को आपस में बांट लिये थे। उसके बाद तीनों चक्रधरनगर क्षेत्र में दिनांक 5-6 दिसंबर की दरम्यानी रात जय मां दुर्गा बिहार कलोनी छोटेअतरमुड़ा (लोको पायलट) के घर से सोने चांदी के जेवरात, TV की चोरी (थाना चक्रधरनगर अप.क्र. 389/2020 धारा 457, 380 IPC) किये।
इसके अलावा इनके द्वारा चक्रधरनगर रेल्वे पटरी के पास एक स्थान एवं कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत षड़गी कॉलोनी में एक मकान से एक सैमसंग कंपनी का एलइडी टीवी, साउंड सिस्टम, 2 जोड़ चांदी का पायल, दो सोने के लॉकेट, एक सोने का गेहूं दाना, एक आयरन की चोरी किए थे।
जब्ती
इन अपराधों में वांछित थे आरोपी – (1) थाना चक्रधरनगर (धारा 457, 380 IPC) जिसमें लोको पायलेट प्रदीप यादव के सुने मकान से आरोपियों द्वारा सोने-चांदी के जेवरात, TV जुमला करीब 70,000 रूपये की चोरी की गई थी ।
(2) थाना पूंजीजपथरा धारा (457, 380 IPC) जिसमें मां बंजारी मंदिर तराईमाल के दानपेटी से लगभग दो ढाई लाख रुपये को चोरी कर अज्ञात आरोपी ले गये थे।
अन्य जप्त चोरी की सम्पत्ति पर आरोपियों के विरूद्ध थाना चक्रधरनगर में इस्तगासा क्रमांक 05/2020 धारा 41(1+4)CrPC/379,34 IPC की कार्यवाही की गई है ।