रायगढ़ : रिक्त शासकीय भूमि की नीलामी के लिये 30 दिसम्बर तक द... - CG Sandesh

रायगढ़ : रिक्त शासकीय भूमि की नीलामी के लिये 30 दिसम्बर तक दावा आपत्ति आमंत्रित

नजूल अधिकारी रायगढ़ द्वारा जारी सूचना के अनुसार रायगढ़ अंतर्गत रिक्त शासकीय भूमि को खुली नीलामी प्रक्रिया के तहत आबंटन किये जाने हेतु प्रस्तावित किया गया है।


जिसके तहत जेलपारा नजूल शीट नंबर 59, प्लाट नंबर 29/1, रकबा 1224 वर्गफूट तथा चांदमारी नजूल शीट नंबर 54, प्लाट नंबर 119/1 रकबा 602 वर्गफूट भूमि के संबंध में यदि किसी हितबद्ध पक्षकार अथवा व्यक्ति को किसी प्रकार की आपत्ति हो तो वे 30 दिसम्बर 2020 को पूर्वान्ह 11 बजे तक स्वयं अथवा अपने अभिभाषक के द्वारा उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते है। उक्त निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आपत्ति/दावा पर विचार नहीं किया जायेगा तथा प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।


अन्य सम्बंधित खबरें