थाना सिंघोडा की कार्यवाही, 40 लीटर महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

थाना सिंघोडा की कार्यवाही, 40 लीटर महुआ शराब जप्त.

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भूरकर साहू तथा अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली विकाश पाटले के निर्देशन में सिंघोडा क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब बिक्री पर लगातार नजर रखी जा रही है.

जिसके चलते सिंघोड़ा पुलिस ने 16 दिसंबर 2020 को मुखबिर की सूचना पर दो अलग-अलग प्रकरणों में आरोपियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने बताया कि निराकार बाघ पिता कृष्णचंद बाघ उम्र 35 साल, मानपाली थाना सिंघोडा के कब्जे से 5-5 लीटर वाली जरीकेन मे भरी हुयी 20 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 2000 रूपये तथा सुरेश मालिक पिता शारद मालिक उम्र 42 साल, मानपाली थाना सिंघोडा के कब्जे से 5-5 लीटर वाली जरीकेन में भरी 20 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब कीमती 2000 रुपये को जप्तल कर कब्जा मे लिया गया.

मामले में आरोपीयों को अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें