बसना : पुरानी रंजिश के चलते अस्पताल के कर्मचारी ने अपने साथी... - CG Sandesh

बसना : पुरानी रंजिश के चलते अस्पताल के कर्मचारी ने अपने साथी पर किया चाकू से हमला.

थाना बसना अंतर्गत ग्राम रसोड़ा में पुरानी रंजिश को लेकर चाकू से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने पर मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि सोनल कुमार बेतेल अस्पताल रसोड़ा में नर्सिंग स्टाफ का काम करता है तह उसके गांव का अनुरंजन कुमार भी बेतेल अस्पताल में एक्सरे टेक्नीशियन का काम करता है.


 


16 दिसम्बर 2020 को दोनो बेतेल अस्पताल में काम करने आये थे और 11.40 बजे अस्पताल के पीछे दोनो आपस में बातचीत कर रहे थे उसी दौरान अनुरंजन कुमार पुरानी रंजिश को लेकर सोनल कुमार के साथ मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर हाथ में रखे चाकू से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिया.

जिससे सोनल के दोनो गाल और गला तथा दोनो हाथ की उंगली में चोंट लगी, घटना के बाद अनुरंजन कुमार वहां से भाग गया. तथा सोनल कुमार अस्पताल जाकर अस्पताल स्टाफ ममता बारीक, सुष्मिता प्रधान को बताया और दोनो ने उसका प्राथमिक उपचार किया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 324-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें