बागबाहरा : ट्रक की लापरवाही से मोटर सायकल चालक की मौत.
बागबाहरा थाना अंतर्गत बाजार चौक में सिर में गंभीर चोंट लगने के कारण मोटरसायकल चालक की मौत होने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि 17 दिसम्बर 2020 को किशन पटेल मोटर सायकल हीरो HF डिलक्स क्रमांक CG 06 GS 8487 से बहन दमांद के दशगात्र निमंत्रण देने ग्राम बटोरा मामा रामप्रसाद के घर गया था.
वहां से वापस आते समय NH 353 मेन रोड बाजार चौक बागबाहरा के पास पहुंचे थे कि ट्रक क्रमांक CG 04 JC 6955 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज रफ्तार व लापरवाही पुर्वक चलाकर पीछे से आकर ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर देने से किशन पटेल सामने चक्का मे दबने से सिर में आयी गंभीर चोंट के कारण मौके पर ही मृत्यु हो गया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध अपराध धारा 304-A-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें