पिथौरा : संकीर्ण रास्ता होने से ट्रक का चक्का स्लीप होकर पलट... - CG Sandesh

पिथौरा : संकीर्ण रास्ता होने से ट्रक का चक्का स्लीप होकर पलटा वाहन.

थाना पिथौरा अंतर्गत ग्राम सरगतोरा में संकीर्ण रास्ता होने से ट्रक का चक्का स्लीप होकर वाहन पलट जाने पर मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि बालामुर्गन 17 दिसम्बर 2020 को सुबह करीबन 06:00 बजे के आसपास ग्राम सरगतोरा खार में बोर करने हेतु जा रहा था. बोर वाहन आगे निकल गया था, पीछे में आ रही सपोर्टर वाहन ट्रक क्रमांक KA01-D 9527 ग्राम सरगतोरा खार के संकीर्ण रास्ता होने से पलसापरिहा ध्रुव के खेत मार्ग से निकालते समय वाहन का चक्का स्लीप होने से पलसापरिहा ध्रुव के खेत में पलटी हो जाने से वाहन के सामने में बैठे सुभ्रमणी खलासी एवं वाहन के पीछे में बैठे रामलाल यादव, भंवर सिंग, अनोज सिंग को चोंट आयी जिससे बालामुर्गन के द्वारा एम्बुलेंस बुलवाकर उन्हें तत्काल ईलाज हेतु रायपुर भेजा है.


बतया गया कि बालामुर्गन के द्वारा मैनेजर कुमारा शंकर और दीपन चक्रवर्ती को बताया है ट्रक के चालक सुभ्रमणीयम पिता पालानियप्पा गौन्डर उम्र 62 साल साकिन सेक्कुपट्टी पोस्ट कोदूर थाना कंद्दमपालयम जिला नामाक्कल (तामिलनाडू) के द्वारा उक्त वाहन को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर संकीर्ण रास्ता में प्रवेश करने से ट्रक का चक्का स्लीप होने से उक्त वाहन KA01-D 9527 पलट गया जिससे रामलाल यादव, भंवर सिंग, अनोज सिंग को चोंट आयी. प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध धारा 279, 337 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.




अन्य सम्बंधित खबरें