सरायपाली : बैतारी तिराहा के पास 03 लीटर महुआ शराब जप्त.
सरायपाली पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सरायपाली की ओर से ग्राम बैतारी की ओर एक लाल सफेद थैला में हाथ भट्ठी का महुआ शराब लेकर जा रहा है. जिसपर पुलिस मुखबीर के बताये स्थान पर ग्राम बैतारी जाने के तिराहा के पास एक व्यक्ति को पैदल जाते हुये घेराबंदी कर पकड़ा.
पुलिस ने बताया कि पकड़े गये आरोपी किशन सागर पिता महेत्तर सागर उम्र 38 वर्ष निवासी खम्हारपाली के कब्जे से एक लाल सफेद थैला के अंदर प्लास्टिक पोलीथीन में रखे 03 लीटर हाथ भट्ठी का महुआ शराब कीमती करीबन 300 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें