news-details

लिव इन रिलेशनशिप, पहले से शादीशुदा युवक, संदिग्ध अवस्था में मिली युवती की लाश. पिता ने लगाया हत्या का आरोप

जानकारी के मुताबिक, तिफरा निवासी रेशमा वर्मा (18) करीब एक माह पहले अपने प्रेमी रोहित पटेल (22) के साथ भाग गई थी। बताया जा रहा है कि इसके बाद दोनों ने शादी कर ली और ग्राम मोहरा में मटियारी के पास स्थित मकान में रहने लगे। यह मकान भी रोहित पटेल का है। देर रात करीब 1 बजे रेशमा को तलाश करते हुए उसके परिजन मकान के बाहर पहुंचे। वहां दरवाजे पर ताला लगा हुआ था 

बिलासपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक युवती की हत्या कर फांसी पर लटका दिया गया। इतना नहीं मकान के बाहर से ताला लगा हुआ था। लड़की के परिजन जब मौके पर पहुंचे तो घटना का पता चला

लिव इन रिलेशनशिप में युवती की लाश संदिग्ध अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवती के गले में फंदे के निशान थे, वहीं हाथ में चाकू से कटने के निशान थे। प्रेमी ने पुलिस को बताया कि सप्ताह भर बाद दोनों की शादी होनी थी। युवती के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस के अनुसार ढाई माह पूर्व तिफरा निवासी 19 वर्षीय रेशमा वर्मा व मोपका निवासी रोहित पटेल घर से भाग गए थे। रोहित-रेशमा दोनों पति पत्नी तरह गांव मोहरा में मकान बना कर रहने लगे। ईंट भट्ठे में काम कर किसी तरह जीवन यापन कर रहे थे। शुक्रवार की शाम को किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया।

विवाद के बीच रोहित का भतीजा आ गया जिसे रोहित ने एक थप्पड़ जड़ दिया। उसके मुंह से खून निकलने लगा। रात लगभग सवा आठ बजे रोहित व उसके पिता तुनाराम भतीजे को चोट आने के बाद उपचार कराने ले गए और घर पर रेशमा खयाल रखने ईंट भट्ठा के दो युवक छोटू व देवा को कह गए। रेशमा ने दोनों को भ_े से आग लाने के लिए कहा। कुछ देर बाद छोटू व देवा आग लेकर पहुंचे तो रेशमा फंदे पर झूल रही थी।

दोनों ने रेशमा की लाश को नीचे उतारा और रोहित को सूचना दी। रोहित मौके पर पहुंचा और रात्रि लगभग 9.40 बजे सीपत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच पंचनामा किया। पुलिस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की दिशा दशा तय करने का हवाला दे रही है।


पहले से शादीशुदा और दो बच्चों का बाप है युवक

जांच के दौरान पता चला है कि देर शाम तक रेशमा का पति रोहित घर में ही था। उसके साथ उसके 4-5 दोस्त भी मौजूद थे। रोहित पहले से शादीशुदा है। उसके दो बच्चे भी हैं। पत्नी से उसका अक्सर झगड़ा होता रहता था। इसके चलते वह रोहित को छोड़कर चली गई है। करीब दो माह से बच्चों को अपने साथ लेकर मायके में रह रही है

खाना बनाने के लिए ईंट भट्ठे से मंगाई आग

ईंट भट्ठे में काम करने वाले कर्मचारी छोटू व देवा ने पुलिस को बताया कि रेशमा व रोहित ईंट भट्ठे में काम करते थे। शाम को विवाद होने के बाद रोहित जब अपने पिता के साथ उपचार करने चला गया था। रेशमा ने छोटू व देवा से ईंट भट्ठे से आग लाने को कहा। आग से वह चूल्ला जलाने व खाना बनाने की बात की। दोनों के जाने के दौरान रेशमा ने दरवाजा बंद कर लिया। दोनों जब आग लेकर लौटे तो देखा रेशमा फंदे पर झूल रही थी जिसे तत्काल नीचे उतारा।

पिता ने लगाया हत्या का आरोप

रेशमा वर्मा के पिता उमाकांत वर्मा ने बेटी की मौत को आत्महत्या न मान हत्या का आरोप लगाया है। पिता का कहना है कि बेटी रेशमा के हाथ में चाकू से तीन चार कटने के निशान हैं, वहीं गला दबाकर हत्या करना व हत्या को आत्महत्या बताने शव को फंदे पर झूला दिया गया है।

युवती के बाएं हाथ में चाकू से कटने के निशान हैं। वहीं चाकू भी मौके से बरामद किया गया है। गले में यू का निशान है। युवती के परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी कि यह हत्या है या आत्महत्या। मामले में परिजनों से पूछताछ चल रही है।

- राजेश कुमार साहू, जांच अधिकारी।







अन्य सम्बंधित खबरें