पिकनिक मनाने आया युवक राजपुरी जलप्रपात में गिरा, जांच के लिए पहुंची पुलिस.
बगीचा ब्लॉक से लगे राजपुरी जलप्रपात में फिर एक बार फिर एक युवक की जिंदगी अधर् में है. मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सरगांव से 40 वर्षीय युवक मानिक मंडल यहां साथियों के साथ पिकनिक मनाने आए थे.
राजपुरी जलप्रपात के आसपास का नजारा देख रहे थे और पैर फिसलने के कारण ऊंचाई से गिर पड़ा और नीचे जलप्रपात में डूब गये. इसके बाद युवक की जानकारी सामने नहीं आई है, मौके पर जांच के लिए पुलिस अमला पहुंच चुका है.
उल्लेखनीय है कि यहां राजपुरी जलप्रपात में कई लोगों का जान जा चुकी है, पिकनिक मनाने पहुंचे लोग इस प्रकार से हदसे का शिकार लगातार हो रहे हैं. इसके बावजूद किसी भी प्रकार का नियंत्रण यहां पर अब तक नहीं हो पाया है.
अन्य सम्बंधित खबरें