बागबाहरा : दो आरोपियों से 34 पौवा शराब जप्त.
बागबाहरा पुलिस ने मुखबिर के सूचना पर धान फड के पास इमली झाड के नीचे बागबाहरा आरोपी तजिन्दर सिंह पिता स्व0 समुन्दर सिंह उम्र 46 वर्ष साकिन वार्ड नं 08 कर्रापारा बागबाहरा जिला महासमुंद (छ.ग.) के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी वाले थैला में बिक्री वास्ते रखे 12 पौवा अंग्रेजी गोवा व्हीस्की किमती 1440 रूपये, 06 पौवा देशी प्लेन मदिरा किमती 480 रूपये, नगदी रकम 320 रूपये जुमला 2240 रूपये को जप्त किया.
इसी तरह मुखबिर के सूचना पर सब्जी मंडी बागबाहरा डबरी के पास आरोपी नवजोत सिंह पिता तरनजीत सिंह उम्र 21 वर्ष साकिन झलप चौक वार्ड नं 02 बागबाहरा जिला महासमुंद (छ.ग.) के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक बोरी वाले थैला में बिक्री हेतु रखे 16 पौवा अंग्रेजी गोवा व्हीस्की किमती 1920रूपये, नगदी रकम 240 रूपये कुल जुमला 2160 रू. को जप्त किया.
उपरोक्त मामलो पर आरोपीयो के विरूद्ध अपराध धारा 34(A)-LCG अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।