पिथौरा : डोंगरीपाली के पास से 3 लीटर महुआ शराब जप्त.
पिथौरा पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर एक व्यक्ति को ग्राम डोंगरीपाली एवं कैलाशपुर के बीच रास्ते में अवैध रूप से हाथ भट्ठी का महूआ शराब बिक्री हेतु ले जाते हुये पकड़ा है.
पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर ग्राम डोंगरीपाली एवं कैलाशपुर के बीच जाकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकडे जो पूछताछ करने पर अपना नाम बृजलाल ध्रुव पिता गौरीशंकर ध्रुव उम्र 35 वर्ष साकिन सेवैयाकला थाना पिथौरा का रहने वाला बताया जिसके पास एक 05 लीटर वाले पीले रंग की जरकीन में करीबन 03 लीटर हाथ भट्ठी का महूआ शराब किमती करीबन 375/रूपये का रखा मिला. जिसे जप्त कर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध 34(1)(A) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया.
अन्य सम्बंधित खबरें