बसना : मोटर साइकल में भिडत मामला दर्ज.
बसना थाना अंतर्गत बिटांगीपाली के पास दो मोटर साइकल में भिडत होने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि नारायण तिवारी 19 दिसम्बर 2020 को शाम 06.30 बजे के आसपास अपने मोटर साइकल बजाज पल्सर क्रं0 CG13AH2984 को स्वयं चलाते हुए सल्डीह से सरायपाली आ रहा था कि लगभग 07.30 बजे शाम एनएच 53 रोड में बसना के आगे बिटांगीपाली के पास सामने की ओर से रांग साईड से मोटर साइकल होन्डा 100 क्रं0 CG06GL3354 के चालक द्वारा अपने मो0सा0 को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उसके मोटर साइकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे वह मोटर साइकल सहित गिर गया.
गिरने से उसके बांए हांथ के उंगली में चोंट लगा तथा मोटर साइकल क्षतिग्रस्त हो गया. उक्त घटना पर पुछताछ करने पर पता चला कि उक्त मोटर साइकल को सुरेश सिंह पिता दयाल सिंह निवासी रानीसागर, बसना चला रहा था। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मोटर साइकल चालक के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.