बसना : गाड़ी कैसे चला रहे हो कहने पर की गाली गलौच, मारपीट, मामला दर्ज.
थाना बसना अंतर्गत बिहारी ढाबा के सामने गाड़ी कैसे चला रहे हो कहने पर स्कार्पियो में सवार लोगो ने आई टेन में सवार लोगों से गाली गलौच, मारपीट की जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस ने बताया कि श्रीमंत बारिक 20 दिसम्बर 2020 के सुबह 09.00 बजे अपने घर से आई टेन कार क्रं0 CG 06 GH 5530 में सवार होकर उसके बडे पिता निमोनकर साहू के साथ ग्राम बरबसपुर से ग्राम परसवानी उसके मेडिकल स्टोर जा रहा था.
और जैसे ही वह 09.30 बजे एनएच 53 रोड बिहारी ढाबा के सामने पहुंचा तो पीछे तरफ से स्कार्पियो क्रं0 CG11E7100 के चालक अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए श्रीमंत बारिक के वाहन को साईड से ठोकर मार दिया. जिससे उसके कार में स्क्रेच आ गया.
उसके द्वारा कार को रोककर कैसे चला रहे हो कहने पर स्कार्पियो में सवार तीन चार लोग गाली गलौच कर हांथ मुक्का से मारपीट किये. जिससे श्रीमंत बारिक और उसके पिता को चोट आयी. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयो के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.