बसना : निर्माण कार्य में लगे हाईवा के ड्राइवर गाडी के साथ धु... - CG Sandesh

बसना : निर्माण कार्य में लगे हाईवा के ड्राइवर गाडी के साथ धुल उड़ा रहा है कहकर की गयी मारपीट, रोड में गाड़ी चलाने पर दी जान से मारने की धमकी.

थाना बसना अंतर्गत ग्राम देवरी के आगे गाडी चलाकर धुल उडा रहा है कहकर गाली गलौच, हांथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले पर मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि संदीप राम वर्तमान में विनोद कुमार जैन का हाईवा गाड़ी चलाता है. जिसका ग्राम भगतदेवरी से ग्राम तोरेसिंघा तक रोड निर्माण का काम चल रहा है.

संदीप राम 20 दिसम्बर 2020 को हाईवा क्रं0 CG04MM3242 में मुरम भरकर लमकेनी गया था जिसे छोडकर वापस सल्डीह आ रहा था कि दोपहर करीब 02.30 बजे ग्राम देवरी के आगे तलाब के पास तापस साहू ने उसके गाडी को रोकने का ईशारा किया तो वह गाडी रोका.


इसके बाद तापस साहू ने रमेश कुमार साहू को गाडी चलाकर धुल उडा रहा है कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच देते हुए नीचे उतारा और हांथ मुक्का से मारपीट किया तथा इस रोड में तू गाड़ी चलायेगा तो तेरे को जान से मार दुंगा बोला.

मारपीट से संदीप के बांए कान के पास चोंट लगा है, तथा मारपीट झुमाझटकी में उसका ड्रायविंग लायसेंस, पेन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी व पर्स कहीं गिर गया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें