बसना : दो मोटर साइकल आपस में भिड़े, काउंटर मामला दर्ज.
थाना बसना अंतर्गत ग्राम छोटेडाभा रपटा नाला के पास दो मोटर साइकल के आपस में भिड़ने पर काउंटर मामला दर्ज किया गया है.
नरोत्तम रौतिया ने पुलिस को बताया कि वह 20 दिसम्बर 2020 को अपने मोटर सायकल डिस्कवर क्रं0 CG04KV9297 से अपने बहन के घर काम से ओड़िशा गया था, शाम को मोटरसायकल को स्वयं चलाते अपने घर जगदीशपुर आ रहा था कि शाम 04.30 बजे के आस पास ग्राम छोटेडाभा रपटा नाला के उपर बसना की ओर से आ रही मोटरसायकल एचएफ डिलक्स क्रं0 CG06GH5975 के चालक रामकुमार साव अपने मोटर सायकल को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर नरोत्तम रौतिया को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे वह मो0सा0 सहित जमीन में गिर गया.
जिससे उसके मांथा, बांए आंख के निचे, दाहिने पैर की उंगली, पीठ में, दोनो घुटने, बांए हांथ एवं शरीर में चोटें लगी है तथा मोटर सायकल भी क्षतिग्रस्त हो गया है. तथा उन्हें डायल 112 वाहन से ईलाज हेतु शास0 अस्पताल बसना में लाया गया.
इसी तरह रामकुमार साव ने पुलिस को बताया कि वह 20 दिसम्बर 2020 को शाम 04.30 बजे के आस पास अपने खेत को देखकर मोटरसायकल एचएफ डिलक्स क्रं0 CG06GH5975 को स्वयं चलाते वापस घर केंवटापाली जा रहा था कि छोटेडाभा रपटा पुल के सामने गढफुलझर की ओर से आ रही मोटर सायकल डिस्कवर क्रं0 CG04KV9297 के चालक नरोत्तम रौतिया द्वारा अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उसे ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे वह मोटर सायकल सहित जमीन में गिर गया. तथा उसके दाहिने पैर के उंगली, बांए पैर के घुटना , दोनो हांथ में चोंट लगा है तथा मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया. जिसके बाद उसे ईलाज के लिए धनुर्जय साव द्वारा शास0 अस्पताल बसना ईलाज हेतु लाया गया.
उपरोक्त दोनों मामलो में आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.