तेन्दुकोना : बैल को ठोकर मारने से मोटरसायकल चालक की मौत. - CG Sandesh

तेन्दुकोना : बैल को ठोकर मारने से मोटरसायकल चालक की मौत.

15 जून 2020 को तेन्दुकोना थाना अंतर्गत मोंगरापाली के बीच रोड में तेज रफ्तार मोटर सायकल चालाक ने बैल को ठोकर दी. इस घटना में मोटरसायकल चालक की मौत हो गयी.


प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 जून 2020 को भूपेन्द्र ठाकुर मोटर सायकल HF Deluxe क्रमांक CG 06 GR 3635 में ग्राम बगारपाली से धान बीज छोडकर वापस अपने घर कसेकेरा आ रहा था कि तेन्दुकोना मोंगरापाली के बीच रोड, करंज झाड के पास तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक अपना मोटर सायकल को चलाकर एक बैल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे भूपेन्द्र ठाकुर का ईलाज के दौरान अस्पताल रायपुर में मृत्यु हुआ. मामले की जांच पर पुलिस ने अपराध धारा 304(A) भादवि का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें