कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और दो बार के मुख्यमंत्री रहे मोतीलाल वोरा के निधन पर युवा नेता जितेश जायसवाल ने जताया शोक
कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा के निधन पर खरसिया विधानसभा युवा कांग्रेसी नेता जितेश जायसवाल ने शोक जताया और कहा कि,अविभाजित मध्यप्रदेश से लेकर छत्तीसगढ़ तक वे हम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए एक पथ प्रदर्शक थे. ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति: बाबूजी मोतीलाल वोरा का जाना न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे कांग्रेस परिवार के लिए एक अभिभावक के चले जाने जैसा है. ज़मीनी स्तर से राजनीति शुरु करके राष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई और आजीवन एक समर्पित कांग्रेसी बने रहे. उनकी जगह कभी नहीं भरी जा सकेगी.
अन्य सम्बंधित खबरें