बसना : हाईवा चालक की लापरवाही से हुई दुर्घटना, दो लोगों की म... - CG Sandesh

बसना : हाईवा चालक की लापरवाही से हुई दुर्घटना, दो लोगों की मौके पर ही मौत.

21 दिसंबर को शाम करीब 07.40 बजे बसना थाना अंतर्गत ग्राम आरंगी में हाईवा से मोटरसायकल टकरा जाने पर दो व्यक्तियों को चोंट लगने से मौके पर ही मृत्यु हो गयी.

बताया गया कि नरेश भोई पिता भागीरथी भोई निवासी ग्राम बम्हनी अपने मोटरसायकल फेशन प्रो क्रं0 CG 06 GA 8057 में सुरेश भोई पिता शांती लाल भोई को बैठाकर बसना से बम्हनी जा रहा था.

इस दौरान रास्ते में ग्राम आरंगी सड़क में हाईवा क्रं0 CG 13 D 9948 के चालक द्वारा अपने हाईवा को खतरनाक तरह से बिना संकेत के खड़ा कर दिया था, जिसके कारण मोटरसायकल उक्त हाईवा में जाकर टकरा गया, जिससे मोटर सायकल में सवार दोनो व्यक्तियों को चोंट लगने से मौके पर ही मृत्यु हो गई है. जिसपर पुलिस ने आरोपी हाईवा चालक के विरुद्ध अपराध धारा 304-A-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें